Tuesday, April 6, 2010

मैथिलि - भोजपुरी अकादमी, दिल्ली

मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली की स्थापना सन्‌ 2008 में हुई। यह दिल्ली सरकार का एक स्वायत्तशासी प्रतिष्ठान हैं। संचालन-समिति की प्रथम अधिसूचना प०सं० 9(35)/2007-क०स० एवं भाषा/9329-9358 के अनुसार दिनांक 03-04-2008 को हुई, जिसकी बैठक 21-04-2008 को हुई। स्थापना का लक्ष्य था- मैथिली व भोजपुरी भाषाओं व साहित्य-संस्कृति का उन्नयन व पल्लवन। मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली ने सजग रचनात्मकता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अकादमी ने अनेक महत्त्वपूर्ण आयोजन किए हैं। साहित्य व संस्कृति की सर्जनात्मक पक्षधर्मिता के साथ समकालीन साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उसने नई बहसों को भी प्रारंभ किया। विलुप्त होती लोक-संस्कृति के उन पक्षों को प्रबल किया,जिनकी मूल्यवत्ता बची हुई है।